नौकरानी हत्याकांड: डॉक्टर की मां कैंसर से पीड़ित, मीना ने परिवार की तरह की थी सेवा, मनीष ने क्यों की हत्या?

Spread the love

क्षिण-पूर्वी जिले के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के माउंट कैलाश इलाके में घरेलू सहायिका मीना हलदर की हत्या करने वाला आरोपी डॉक्टर मनीष गुप्ता की मां कैंसर से पीड़ित थीं। मीना ने डॉक्टर की मां की परिवार के सदस्य की तरह सेवा की थी। इसके बावजूद आरोपी डॉक्टर मीना को काम से हटाना चहाता था मगर उसकी पत्नी मना करती थी। पत्नी कहती थी कि मीना कई वर्षों से घर में काम कर रही है और मां की कैंसर जैसी बीमारी में भी सेवा की थी। ऐसे में उसे काम से नहीं हटाया जा सका।

पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि डॉक्टर ने अपने बेटे का हाल ही में कॉलेज में दाखिला कराया था, मगर वह कॉलेज नहीं जा रहा था। उसे लगता था कि ये सब मीना की वजह से हो रहा है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर का बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी डॉक्टर ने डिप्रेशन में बेटे की किस्मत को ठीक करने के लिए मीना की हत्या कर दी।

 

डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी का कहना है कि उसके मन में परिवार के सदस्यों के मारने के विचार आते थे। बृहस्पतिवार को वह जगा तो उसका मूड खराब था। बताया जा रहा है कि वारदात के समय उसका बेटा घर में ही था। इस कारण उसने छत पर जाकर हत्या की। अधिकारी ने बताया कि कई टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। इसके अलावा, अपराध में इस्तेमाल किए गए बैट और चाकू को घटनास्थल से जब्त कर लिया गया।

और पढ़े  अंकित शर्मा हत्याकांड- IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में हुई सजा, पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद

बेहोश हो गई थी बहू सुपर्णा  
मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली मीना अपने बेटे रॉबिन, बहु सुपर्णा और बेटी पपिहा के साथ गढ़ी गांव के प्रकाश मोहल्ले में रहती थी। पति उत्तम हलदर गांव में रहकर खेती करते हैं। मीना माउंट कैलाश स्थित मकान नंबर ए-69 व उसके पीछे के मकान में बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। उसकी बहू सुपर्णा भी उसी इलाके में काम करती हैं। छत पर गई तो देखा सास खून से लथपथ पड़ी थीं। ये देख मैं बेहोश हो गई। पुलिसवाले नीचे लेकर आए। बेटा राबिन नेहरू प्लेस में नौकरी करता है। उसे भी दोस्तों ने सूचना दी। मीना के स्वजन और रिश्तेदारों ने घटनास्थल के पास प्रदर्शन कर आरोपी को ऑन द स्पॉट सजा देने की मांग की। उनका कहना था कि मीना 45 साल की थी। वो डॉक्टर का क्या बिगाड़ सकती थी। वो अपने बेटा-बेटी का पालन पोषण करने के लिए ही नौकरी कर रही थी।

डॉक्टर ने की घरेलू सहायिका की हत्या
दक्षिण-पूर्वी जिले के माउंट कैलाश इलाके में एक डॉक्टर ने घरेलू सहायिका की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित डाॅ. मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि डॉक्टर डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डॉक्टर ने घर की छत पर पहले बैट से कोलकाता निवासी मीना हलदर के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। हत्या करने के बाद आरोपी शव के पास बैठा रहा। वारदात के बाद घरेलू सहायिकाओं ने हंगामा किया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि डॉक्टर मनीष गुप्ता घटनास्थल पर ही मिला और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़े  Delhi एसआईआर: 2002 की वोटर सूची में नाम न होने पर भी नहीं कटेगा वोट, चुनाव आयोग ने मतदाताओं को दी राहत

पूछताछ में उसने महिला पर बैट से हमला करने और फिर चाकू घोंपने की बात कबूल की। दो महीने पहले ही यहां आईआरएस अधिकारी की बेटी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। इस वारदात का आरोपी पूर्व घरेलू सहायक था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली। सूचना यहां रहने वाले सीनियर सिटीजन ने दी थी। आरोपी की पहचान ए-9, माउंट कैलाश में रहने वाले त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता के तौर पर हुई है और पीड़िता उसके यहां करीब 15 वर्ष से घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी।

पुलिस उपायुक्त ने हत्या को काले जादू या तंत्र-मंत्र से जोड़ने वाली अटकलों को भी खारिज किया और कहा कि अब तक की जांच में ऐसा कोई पहलू सामने नहीं आया है। घटनास्थल की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध टीम को बुलाया गया। आसपास की इमारतों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

आरोपी की पत्नी भी डॉक्टर
पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी डॉक्टर डिप्रेशन का शिकार था। करीब 10 वर्षों से डिप्रेशन की दवाई खा रहा था। हाल ही में उनके बेटे ने 12वीं पास किया था और कॉलेज में दाखिला करवाया था। मगर बेटा कॉलेज नहीं जा रहा था। वह मीना को किसी बात पर काम से हटाना चाहते थे, इस कारण हत्या कर दी। हालांकि पुलिस देर रात तक उससे लगातार पूछताछ कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पत्नी भी डॉक्टर हैं। इनका एक क्लीनिक घर में है, जबकि दूसरा साकेत में है। आरोपी डाॅक्टर नेशनल हार्ट इंस्टीट़्यूट में भी बैठता था। घर पर डाॅ. मनीष गुप्ता नाम से ही क्लीनिक है।

और पढ़े  शेख हसीना: 2 साल बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बांग्लादेश वापसी का हो सकता है एलान, क्यों चुनी 5 अगस्त की तारीख?

Spread the love
  • Related Posts

    नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात? सीमा पर भरोसा बढ़ाने की कोशिश

    Spread the love

    Spread the loveभारत-चीन सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) की 36वीं बैठक 6 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित हुई।…


    Spread the love

    लोकसभा में पास हुआ बिल: क्या अब UPI पेमेंट करने पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज?जानें सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveआज के इस समय में लोग कैश से अधिक यूपीआई एप के जरिए पेमेंट करते हैं। इसमें न तो कैश रखने की झंझट होती है और न ही…


    Spread the love