केदारनाथ धाम- टेंटों की जांच के दौरान धाम में पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति, धारदार हथियार बरामद

Spread the love

केदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की गई है। पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

 

रुद्रप्रयाग जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार को केदारनाथ धाम में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस टीम ने टेंटों की जांच के दौरान उसके पास से दो धारदार हथियार और दो खिलौना बंदूकें बरामद की हैं।

सीओ केदारनाथ नितिन लोहनी ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रायबरेली का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने उसके परिजनों से भी संपर्क किया है और मामले में पूछताछ जारी है।

पुलिस ने उस टेंट संचालक के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई शुरू की है, जिसने बिना वैध पहचान पत्र के व्यक्ति को ठहराया था। रुद्रप्रयाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Spread the love
और पढ़े  एम्स परिसर के आवासीय भवन में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love