रुद्रपुर: शिशु के जन्म के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

रुद्रपुर के जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक 28 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सिंह कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे को बुधवार रात साढ़े सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था, बावजूद इसके नर्सिंग स्टाफ ने महिला को भर्ती कर लिया। रात करीब 1:30 बजे ज्योति ने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं थी और महिला को दूसरे अस्पताल रेफर करने की मांग भी पूरी नहीं की गई। पति का कहना है कि पत्नी की मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन इसकी जानकारी सुबह दी गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…