देहरादून- प्रेमनगर में निजी विश्वविद्यालय में हंगामा, लाठीचार्ज के बाद 2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Spread the love

प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित फेस्ट के दौरान शुक्रवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। अनुमति निरस्त होने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र परिसर के बाहर एकत्र हो गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ी और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया और छात्रों को छात्रों को समझने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस के साथ बदतमीजी कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया।

 

छात्रों को पीटने के वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने मामले की विभागीय जांच और दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि जाम की सूचना पर प्रेमनगर थाने से एसएसआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। लाठीचार्ज की कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

और पढ़े  रुद्रपुर- फैक्ट्री कर्मी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, आत्महत्या या कुछ और? पुलिस जांच में जुटी

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का सख्त संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल के निर्देश पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love