देहरादून- नंदा देवी एक्सप्रेस को लूटने की कोशिश: कोचों के बीच में चढ़ गए थे करीब 10 हथियारबंद बदमाश

 

कोटा से देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस को देवबंद से आगे जंगल में करीब 10 हथियारबंद बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। हालांकि न तो वह ट्रेन रोक पाए और न अंदर जा पाए। मुरादाबाद मंडल ने आरपीएफ को जांच के निर्देश दिए हैं। कोच अटेंडेंट की मदद से बदमाशों के स्केच बनवाए गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब तीन बजे की है। नंदा देवी एक्सप्रेस कोटा से देहरादून आ रही थी। ट्रेन के अलग-अलग श्रेणी के कोच में हजारों यात्री सवार थे। देवबंद से ट्रेन रवाना हुई तो यहां के स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को सूचना दी कि ट्रेन के दो कोच के बीच में कुछ संदिग्ध लोग चढ़े हैं। तुरंत इसकी सूचना सभी कोच अटेंडेंट को दी गई। कुछ अटेंडेंट ने लोको पायलट और आरपीएफ के अधिकारियों को जानकारी दी कि कोच के बफर में करीब 10 हथियारबंद लोग चढ़े हैं।

वे ट्रेन को रोकने का प्रयास कर रहे थे पर नए कोच में बफर में वैक्यूम रिलीज करने का विकल्प नहीं दिया गया है। इसलिए बदमाश ट्रेन नहीं रोक पाए। वहीं ट्रेन के सभी दरवाजे लॉक कर देने के कारण वह अंदर भी नहीं जा पाए। उन्हें जब पता चला कि कर्मचारियों को उनकी भनक लग गई है तो वो ट्रेन से कूद गए।
 

आरपीएफ से रिपोर्ट तलब
रेलवे ने आरपीएफ को इस मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कोच अटेंडेंट के भी बयान लिए गए हैं। स्केच के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसमें पुलिस की भी मदद ली जा रही है। आरपीएफ की कई टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति

रेलवे ने घटना को गंभीरता से लिया है। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरपीएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेपरि है।
– महेश यादव, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, मुरादाबाद मंडल

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…