हरिद्वार- महिला यात्री के गंगा में कुत्ते को नहलाने पर हंगामा,धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी 

 

कुंभ के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, धर्मनगरी हरिद्वार में कई धार्मिक व्यवस्था और उसको लेकर बने नियमों को भी तोड़ा जा रहा है। इन्हीं में एक अव्यवस्था ऐसी भी सामने आई कि एक महिला ने हर की पैड़ी घाट के पास अपने पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाया। वहीं, गंग नहर के एक हिस्से में कुछ युवक डंडे से मछलियां मारते हुए देखे गए। इन घटनाओं को लेकर कई संगठनों में गहरा आक्रोश है।

बता दें कि हरिद्वार को शराब, मांस और अन्य व्यसनों से दूर रखने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली से आईं महिलाएं खुद नहाने से पहले अपने कुत्ते को नहलाने की कोशिश कर रही थीं। इस दौरान महिला की व्यवस्थापकों से झड़प भी हुई, लेकिन उसने कुत्ते को नहलाया और चेतावनी दे डाली कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। यह घटन हरकी पैड़ी घाट के पास हुई, जिसको लेकर किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।

वहीं, गंग नहर के एक हिस्से में जहां निर्माण कार्य चल रहा है, वहां झुग्गी-झोपड़ी के दर्जनों युवक हाथों में डंडे लेकर मछलियों को मारते देखे गए। यह सभी बच्चे अधनंगे थे और हल्की धारा में खुलेआम मछली मारकर आस्था को चोट पहुंचाने का प्रयास किए। इनको देखकर कई लोगों ने रोक-टोक का प्रयास भी किया, लेकिन उन्हें युवकों ने बुरी तरह डांटकर भगा दिया। इन सभी बिंदुओं को लेकर कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है।

मां गंगा और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध करनी होगी कार्यवाही

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को एक पवित्र धर्मनगरी के रूप में जाना जाता है, जहां गंगा घाटों और नहरों की विशेष धार्मिक महत्ता है। ऐसे में कुत्ते को गंगा में नहलाना और मछलियों को मारना दोनों ही कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। यह घटनाएं हरिद्वार की पवित्रता के नियमों का सीधा उल्लंघन हैं।

कुंभ जैसे बड़े आयोजन से पहले इस तरह की गतिविधियां चिंताजनक स्थिति पैदा करती हैं। उन्होंने हरकी पैड़ी घाट के पास हुई कुत्ते को नहलाने की घटना पर अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया इस पर गंभीर चिंता जताई। वहीं, गंग नहर में मछलियां मारने की घटना की भी निंदा की। अधीर कौशिक ने कहा कि यदि जल्द प्रशासन इस पर सजग नहीं हुआ तो अभी चुप्पी साधे रहेंगे कुंभ के दौरान इन वीडियों को दिखाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।

  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…