श्रीनगर गढ़वाल: अलकनंदा के तेज बहाव में बहा एनआईटी में पढ़ रहा तेलंगाना का छात्र, 4 दोस्तों के साथ गया था नहाने

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में अध्यनरत एक छात्र नहाने के दौरान अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर का छात्र आनंद सोहन (23), निवासी तेलंगाना अपने चार दोस्तों के साथ करीब चार बजे अलकनंदा नदी में नहाने उतरा था। नदी का तेज बहाव होने के कारण वह  बह गया।

इस दौरान दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में बह गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अलकनंदा नदी में छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां छात्र के खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल: दर्दनाक हादसा- पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…