अयोध्या- संत निरंकारी सत्संग भवन रानोपाली मे रक्त दान का भब्य आयोजन,मानव एकता दिवस के अवसर पर मेडिकल कालेज के डाक्टरों ने किया सहयोग

 

संत निरंकारी मिशन के रानोपाली स्थित सत्संग भवन पर रक्त दान शिबिर का भव्य आयोजन हुआ। इस शिविर मे कुल 123 रक्त दाताओं ने मेडिकल कालेज के डॉक्टर्स की देखरेख मे रक्तदान किया। मानव एकता दिवस के अवसर पर निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह की प्रेरणा से सत्संग भवन पर आयोजित शिबिर मे पहुंचे पूर्ब विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू का आयोजक मंडल ने स्वागत किया फिर पूर्व विधायक ने रक्त दाताओ को रक्त दान का प्रणाम पत्र वितरित किया। उन्होंने आयोजक मंडल को इस भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए युवा रक्त दाताओ की सराहना भी किया। आयोजक संदीप तिवारी ने बताया कि जन कल्याण के हितार्थ बाबा हरदेव सिंह जी के निर्देश मे संत निरंकारी महात्मा अयोध्या जिला के संयोजक राजीव तिवारी व गोसाईंगंज के मुखी कृष्ण कुमार जी तथा रसूलाबाद के मुखी जितेन्द्र तिवारी सहित महात्मा अनूप तिवारी रुद्र प्रताप सिंह व विनय सिंह सहित 123 लोगों ने रक्तदान किया।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…