अयोध्या विधानसभा की आराध्या जायसवाल,प्राची पाण्डेय,एंजेल यादव को जिले में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल किया!

 

 

अयोध्या विधानसभा की आराध्या जायसवाल,प्राची पाण्डेय,एंजेल यादव को जिले में प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने उनके आवास जाकर बुके देकर उनको सम्मानित किया जनपद अयोध्या कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा आराध्या जायसवाल ने हाईस्कूल परीक्षा में 96.33% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान ,जनपद अयोध्या कनौसा कांवेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची पाण्डेय, पुत्री श्री राकेश कुमार पाण्डेय जी ने 96.17% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान ,जनपद अयोध्या निवासी श्री बृजेंद्र यादव जी की सुपुत्री एंजेल यादव ने 94.33% अंक प्राप्त कर जिले में तृतीय स्थान हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया,इस अवसर पर पूर्व मंत्री पवन पांडे सभी के आवास पहुंचकर परिजनों से आत्मीय भेंट कर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं,इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि अयोध्या विधानसभा की बेटियों ने जिले के साथ साथ पूरे प्रदेश मे अयोध्या का नाम रोशन किया है मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं! प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव , अयोध्या विधानसभा उपाध्यक्ष चौधरी जगदीश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा शिवांशु तिवारी, आशीष वर्मा ,पार्षद सर्वजीत यादव छोटू , ज्ञान यादव, इत्यादि लोग मौजूद थे!!

और पढ़े  मेरठ में CM योगी बोले-अब यूपी में बन रहे जवानों के अत्याधुनिक हथियार, लखनऊ में तैयार हो रही ब्रह्मोस मिसाइल
  • Related Posts

    गाजियाबाद: नगीना सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ कुर्की का आदेश, कोर्ट में पेश नहीं होने पर कार्रवाई, जानें.

    वर्ष 2018 के मारपीट और गाली-गलौज के मामले में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लगातार…

    UP: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल…