सलीम वास्तिक- 31 साल पुराने इस मामले में आरोपी यूट्यूबर अरेस्ट, 1997 में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

Spread the love

दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है। सलीम वास्तिक हाल ही में अपने विवादास्पद बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण चर्चा में था। उसे 1995 में एक गंभीर अपराध का दोषी ठहराया गया था और वह कई वर्षों से कानून से बच रहा था।

 

यह मामला 1995 का है, जब पूर्वोत्तर दिल्ली के एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण कर लिया गया था। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 1997 में अदालत ने सलीम खान और उसके साथी अनिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय से 2000 में अंतरिम जमानत मिलने के बाद सलीम फरार हो गया था। वह उसके बाद कभी वापस नहीं लौटा। जांच में पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और तस्वीरों का उपयोग करके उसकी पहचान की पुष्टि की गई। पुलिस ने उसे लोनी से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

ये था पूरा मामला 
यह गंभीर मामला 1995 में सामने आया था। उस समय पूर्वोत्तर दिल्ली के एक जाने-माने व्यापारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण हुआ था। संदीप की उम्र उस समय केवल 13 साल थी। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था। अदालत ने 1997 में इस मामले में अपना फैसला सुनाया। सलीम खान और उसके सहयोगी अनिल को आजीवन कारावास की सजा दी गई थी।

आरोपी की फरारी और गिरफ्तारी
सलीम को वर्ष 2000 में दिल्ली उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद वह कानून की गिरफ्त से फरार हो गया। इसके बाद वह कभी भी अदालत में पेश नहीं हुआ। हाल के दिनों में वह अपने विवादास्पद बयानों और यूट्यूब वीडियो के कारण सुर्खियों में रहा था। पुलिस ने उसकी पहचान पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और तस्वीरों से सुनिश्चित की। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे लोनी से गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े  भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

हमले के बाद से चर्चा में आया यूट्यूबर सलीम वास्तविक
सलीम वास्तविक ने यूट्यूब चैनल शुरू करने के बाद इस्माम धर्म और उसकी रूढ़िवादी प्रथाओं व कुरीतियों के खिलाफ कई वीडियो अपने चैनल पर प्रसारित किए। पहलगाम हमले का विरोध और ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को लोनी स्थित उसके कार्यालय पर जीशान और गुलफाम नामक दो व्यक्तियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया और गर्दन व पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद से ही सलीम वास्तविक राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित नाम बन गया। 1 मार्च 2026 को पहली मुठभेड़ में, यूपी एसटीएफ और गाजियाबाद पुलिस ने मुख्य आरोपी जीशान को लोनी में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। वहीं 3 मार्च 2026 को दूसरा आरोपी गुलफाम इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर सलीम वास्तविक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।


Spread the love
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love