पति बन जाता है जल्लाद: बीवी बोली- हर रात बनाता था अप्राकृतिक संबंध, जेठ भी था जालिम

वैवाहिक वेबसाइट के जरिए जीवनसाथी तलाशना एक महिला के लिए खौफनाक अनुभव बन गया है। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और सास पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण के गम्भीर आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।

 

महिला है पहले से तलाकशुदा
पीड़ित महिला, जो पहले से तलाकशुदा है और उनका एक 12 साल का बेटा है, ने बताया कि उनकी मुलाकात गौरव द्विवेदी से एक मेट्रोमोनियल साइट के जरिए हुई थी। गौरव ने खुद को एटा का निवासी और संपन्न परिवार से बताया था। दोनों परिवारों की सहमति के बाद 26 मई 2025 को गाजियाबाद तहसील में उनका कोर्ट मैरिज संपन्न हुआ।

 

पति-जेठ और सास पर गंभीर आरोप
शिकायत के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही पति गौरव, जेठ सौरभ द्विवेदी और सास सुधा ने दहेज के लिए पीड़िता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि यदि वे गौरव की शादी कहीं और करते, तो उन्हें भारी दहेज मिलता। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसकी पहली शादी से मिला ‘स्त्रीधन’ (गहने और पैसे) भी जबरन छीन लिए।

शराब के नशे में पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध
पीड़िता ने अपने पति पर रूह कंपा देने वाले आरोप लगाए हैं, पीड़िता का कहना है कि पति गौरव अकसर शराब पीकर घर आता और उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। विरोध करने पर पति ने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली, अब आरोपी पति उन वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पति उसे रात-रात भर घर से बाहर निकाल देता था। पीड़िता ने अपना घर बचाने के लिए बहुत सहा, लेकिन अब मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बर्दाश्त से बाहर हो गई है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

पुलिस मामला किया दर्ज
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति गौरव द्विवेदी, जेठ सौरभ द्विवेदी और सास सुधा निवासीगण टावर नं 1 टेक जोन ग्रेटर नोएड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल शुरू कर दी है, जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पास पति की धमकियों की ऑडियो क्लिप भी मौजूद है।

  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…