अयोध्या- रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार गिरफ्तार, जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए मांगे थे 10000

Spread the love

योध्या में सोहावल विकास खंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद योजनाबद्ध तरीके से की गई।

रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्रा मोहम्मदपुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उनके पुत्र व पुत्री के जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने की एवज में ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। इस पर उन्होंने विजिलेंस अयोध्या सेक्टर में शिकायत दर्ज कराई।

 

पहले से मौजूद टीम ने गिरफ्तार कर लिया

मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस टीम ने तय योजना के तहत 24 अप्रैल को शिकायतकर्ता को सुचित्तागंज स्थित आरोपी के किराये के मकान पर शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, पहले से मौजूद टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान थाना, अयोध्या सेक्टर में सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

 

कई दिन से काट रहे थे चक्कर

पीड़ित ने बताया कि वह कई दिनों से कार्यालय का चक्कर का काट रहे थे। जन्म प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही थी। इस पर अधिकारी ने कई बार दौड़ाने के बाद रुपये देने की बात कही। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, अयोध्या में शिकायत की गई। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।

और पढ़े  बवाल के बीच UP में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक, तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक काम पर विराम

सहायक विकास अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि छह से अधिक ग्राम पंचायत का कार्यभार देखने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव श्रीवास्तव को टीम गिरफ्तार कर मुख्यालय ले गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    सलीम वास्तिक- 31 साल पुराने इस मामले में आरोपी यूट्यूबर अरेस्ट, 1997 में हुई थी आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस अपराध शाखा ने 31 साल पुराने अपहरण और हत्या के मामले में फरार आरोपी सलीम वास्तिक को गिरफ्तार किया है। सलीम वास्तिक हाल ही में अपने…


    Spread the love

    वर्दी में रील बनाई तो नौकरी जाएगी, ये गलती भी न करें पुलिसवाले, सोशल मीडिया की नई गाइडलाइन हुई जारी

    Spread the love

    Spread the loveवर्दी पहनकर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में एक महिला सिपाही को नाैकरी छोड़नी पड़ गई थी। हाल ही में एक थाने के अंदर का…


    Spread the love