अयोध्या- युवती से 3 युवकों ने किया दुष्कर्म, ऐंठे रुपये, अग्निवीर सहित तीन गिरफ्तार

Spread the love

कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी आपत्तिजनक खींच ली गईं। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया और उससे रुपये भी ऐंठे गए। युवती से बारी-बारी से ब्लैमेलिंग का डर दिखाकर तीन युवकों ने दुष्कर्म भी किया। इसमें एक अग्निवीर सैनिक भी शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अग्निवीर सैनिक भी शामिल है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि महावा निवासी अग्निवीर दीपक चौरसिया ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बनाई थीं। दीपक ने इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक ने ये तस्वीरें तारुन थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी सौरभ को भेज दीं। सौरभ ने भी युवती को धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती से रुपये भी ऐंठे।

सौरभ ने ये तस्वीरें तारुन थाना क्षेत्र के नंदापुर बालापुर निवासी उमेश पांडेय को भेजीं। उमेश ने भी युवती को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरह एक के बाद एक तीन युवकों ने युवती का शोषण किया। मुख्य आरोपी दीपक एक अग्निवीर सैनिक है। उसकी शादी बीते 22 अप्रैल को हुई है। यह घटनाक्रम उसकी शादी के दो दिन बाद सामने आया है।

इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

और पढ़े  सूर्या हत्याकांड- खोड़ा में घुसी पुलिस तो भागे 620 अपराधी, 524 परिवार कर गए पलायन,आरोपी शारिक गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love