अयोध्या- श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन विकल्प हटा,और भी कई बदलाव

Spread the love

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट में बदलाव किया गया है। ट्रस्ट ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था को सरल बनाते हुए ‘विशिष्ट दर्शन’ का विकल्प हटा दिया है। अब वेबसाइट पर केवल सुगम दर्शन व सामान्य दर्शन का ही विकल्प उपलब्ध है। इसके अंतर्गत श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला व राम परिवार के दर्शन के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

 

ट्रस्ट के इस बदलाव को दर्शन व्यवस्था में समानता और पारदर्शिता लाने का प्रयास माना जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले श्रद्धालुओं को अब एक ही श्रेणी में दर्शन की सुविधा मिल रही है। 30 तारीख तक के सभी स्लॉट पहले ही फुल हो चुके हैं।

सुगम दर्शन पास पर श्रद्धालुओं को रामलला व राम परिवार के दर्शन होंगे। जबकि सामान्य दर्शन पास पर रामलला, राम परिवार समेत सप्तमंडपम, कुबेर टीला व सप्तमंडपम के दर्शन होंगे। एक पास पर पांच श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा होगी। सुगम दर्शन पास पर पहले आठ श्रद्धालु दर्शन कर सकते थे, लेकिन अब संख्या पांच कर दी गई है।


Spread the love
और पढ़े  गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा
  • Related Posts

    अंत: प्रेमी जोड़े ने एक साथ दी जान, 7 माह पहले हुआ विवाह, बेटी का चेहरा देखने तक न आए माता-पिता

    Spread the love

    Spread the love प्रेम विवाह के बाद सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बीच जीवन शुरू करने वाले रितेश और पूजा की खुदकुशी ने इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को…


    Spread the love

    एक साथ बुझे 2 घरों के चिराग: पति के बाद इकलौते बेटे का सहारा भी छिना, इरशाद को लिया था गोद, दो दोस्तों की मौत

    Spread the love

    Spread the love हरियाणा के मुरथल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे छह दोस्तों को खुशियां मातम में बदल गई। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागपत स्थित ट्योढ़ी गांव के…


    Spread the love