ऋषिकेश- शॉर्ट सर्किट से कैफे में लगी आग, दमकल की टीम ट्रैफिक में फंसी, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई

नगर पंचायत तपोवन में एक कैफे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की लपटों में फ्रीज, तीन कर्मीशल और दो घरेलू सिलिंडर समेत कई सामान जलकर राख हो गए। आग की सूचना  दमकल टीम को दी गई थी। लेकिन वीकेंड पर वाहनों का दबाव होने के कारण राहत बचाव की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान पास के एक होटल में समरसिवेल से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया गया। उसके बाद दमकल टीम का वाहन भी पहुंचा। थाना मुनि की रेती पुलिस ने बताया कि यह कैफे किराए पर संचालित किया हुआ था। कैफे बंद था, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…