अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी

Spread the love

योध्या की जिला पुलिस को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बड़ी सफलता मिली है। गुमशुदा व खोए हुए 203 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30.45 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के निर्देशन में यह विशेष अभियान चलाया गया।

क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी के पर्यवेक्षण व प्रभारी सर्विलांस अमरेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न स्थानों से मोबाइल बरामद किए। पुलिस के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि व हनुमानगढ़ी मंदिर में बढ़ती भीड़ के कारण मोबाइल खोने की घटनाएं बढ़ी थीं, जिन्हें देखते हुए यह अभियान चलाया गया।

बरामद मोबाइल फोन पुलिस लाइन सभागार में उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में संतोष और खुशी देखी गई।


Spread the love
और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love