बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

खीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच पहले जमकर हाथापाई हुई, उस वक्त वहां मौजूद वकीलों ने मामला शांत करा दिया, लेकिन कुछ मिनट के बाद फिर से दोनों के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान वकील विराट राज ने अपने चचेरे भाई जितेंद्र राज को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से जितेंद्र तख्त पर गिर पड़े।

 

घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस बीच आरोपी विराट मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई वकील हैं और आसपास के तख्त पर ही प्रैक्टिस करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी व एएसपी पूर्वी पवन गौतम मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से जानकारी की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे खेत की मेड़ का विवाद बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में तमंचे से गोली मारे जाने की बात सामने आई है।

और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…