पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें, कत्ल की कहानी

यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही लता और दो साल के बेटे लड्डू को मौत के घाट उतारने के लिए पति दान सिंह को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने शातिराना पटकथा तैयार की थी। बचने की कोई गुंजाइश न रहे इसके लिए नैनीताल से रामपुर तक के सफर में उसने कई बार अपनी साजिश बदली।

हादसे से कार में आग के कारण मौत की बात कहने वाले दान सिंह का कुबूलनामा सामने आने के बाद पुलिस भी मान रही है कि पूरी साजिश में आरोपी का रवैया पेशेवर अपराधियों जैसा है। साजिश की शुरुआत नई कार के बहाने परिवार को नैनीताल घुमाने की कहानी से हुई। 

वहां से लौटते समय जैसे-जैसे कार आगे बढ़ी, वैसे-वैसे साजिश की स्क्रिप्ट के पेज भी आगे बढ़ते गए। बाजपुर में कार रोककर पत्नी लता और बेटे लड्डू को नशे की गोलियां मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। उनके बेहोशी में आने पर कार को पास से गुजरते डंपर से छुआते हुए निकाला, जिससे दुर्घटना का दृश्य बन जाए।

 

साजिश की किताब के अगले हिस्से में दान सिंह के पहले से तय हुए दो साथी प्रदीप और सलमान पेट्रोल लेकर एक अन्य कार में मौजूद थे। दान सिंह ने कार की डंपर से टक्कर बताने के साथ कार सवार साथियों का लाया पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

 

दान सिंह की कार आग में घिरी तो लपटों में घिरा लड्डू तो हमेशा के लिए सो गया लेकिन तपिश से लता को चेतना आई तो वह कार से निकल बाहर भागी। नशे का असर होने से लड़खड़ाती लता सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, जिसमें पानी भरा था।

और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

 

यहां मौत की साजिश का एक और अध्याय शुरू हुआ। उसी पानी में मुंह डुबोकर लता को मारने का प्रयास किया। इस बीच कार की आग देख राहगीर रुकने लगे तो फौरन प्लान बदल दिया। साथियों की कार से लता को इलाज के बहाने ले भागा और कार में पहले से रखा हथौड़ा सिर में मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

 

बाद में अस्पताल में पछाड़ खाकर रोने-चीखने का ऐसा रूप धरा कि उस वक्त हर कोई उसे बेचारा मान बैठा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दान सिंह के बयानों में जैसे-जैसे साजिश-दर-साजिश के राज सामने आए तो अंदाजा लगा कि वह कितना बड़ा शातिर है। उस समेत साजिश में शामिल उसके दो साथी गिरफ्तार कर लिए हैं। अन्य दो की तलाश की जा रही है।

 

पति ने साथियों के साथ मिलकर की थी महिला सिपाही और बेटे की हत्या
यूपी के रामपुर जिले में महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। आरोपी ने पत्नी को मारने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। उसने नैनीताल से आते समय बाजपुर में ही पत्नी और बेटे को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी थीं। इसके बाद काशीपुर रोड पर कार में एक डंपर से हल्की टक्कर लगाई और दो दोस्तों से पेट्रोल मंगवाकर कार में आग लगा दी थी।

 

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

गंज कोतवाली इलाके में काशीपुर गांव के पास 25 फरवरी की रात हुई इस घटना में खुलासे के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला सिपाही के पति और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो साथी भागे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी मदद को हड़पना था।

 

 

आरोपी और लता ने की थी लव मैरिज
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीतापुर निवासी लता ने वर्ष 2021 में मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद से लता सीतापुर में रहने के लिए दान सिंह पर दबाव डाल रही थी। जिस पर उसने लता और बेटे लड्डू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने इस प्लान में रवि के अलावा नूरहसन, प्रदीप कुमार और अब्दुल करीम को शामिल किया।

 

कोल्डड्रिंक में मिला दी नींद की गोलियां
फिर प्लान के तहत दान सिंह अपनी पत्नी लता और बेटे लड्डू को लेकर नैनीताल गया। साथ में रवि भी था। वापस आते समय बाजपुर के पास दान सिंह ने कार रोकी और दो कोल्डड्रिंक लीं। दोनों में उसने नींद की गोलियां मिला दीं फिर लता और लड्डू को दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए।
इसके बाद दान सिंह ने जिस तरफ लता बैठी थी, वह साइड डंपर से अपनी कार टकरा दी, ताकि हादसा लगे। इसके बाद दान सिंह ने अपने साथी प्रदीप और सलमान को पेट्रोल लेकर बुलाया। दोनों ने कार पर पेट्रोल छिड़का और लाइटर से आग लगा दी।
husband repeatedly employed cunning maneuvers between Nainital and Rampur To kill his wife and his son
कार में जल गया मासूम
इसके बाद दान सिंह व रवि कार से कूद गए। कुछ देर में ही कार जलने लगी। आग लगने के कारण लता होश में आ गई और कार से बाहर निकली तो बाहर एक पानी भरे गड्ढे में गिर गई। वहां भी दान सिंह ने उसका मुंह पानी में डुबाने की कोशिश की। इस दौरान लड्डू कार के अंदर ही जल गया।
ग्रामीणों के आने और प्लान फेल होता देख दान सिंह ने फिर पैंतरा बदला, उसने एंबुलेंस से लता को ले जाने की बजाय दूसरी कार में बैठाकर वह संजीवनी अस्पताल की ओर चल दिया। रास्ते में कार में रखी हथौड़ी से दो वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
पहली पत्नी की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
एसपी ने बताया कि दान सिंह की लता के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसतौर निवासी रजनी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में ग्राम रौरा कला में हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई थी।
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…