मासूम से हैवानियत: दुष्कर्म के बाद बेरहमी से की हत्या, ऐसे पकड़ा गया 65 साल का आरोपी

Spread the love

हाराष्ट्र के पुणे जिला में चार साल की मासूम के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के मुताबिक, यह घटना भोर तहसील में शुक्रवार को हुई। इस मामले में 65 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि व्यक्ति बच्ची को खाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसे मवेशियों के बाड़े में बने एक शेड में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

गांववालों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
जब बच्ची लापता हुई तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक घर के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची के साथ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों गांववाले पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग किया जाम
बाद में लोगों ने मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने लोगों को शांत करते हुए भरोसा दिलाया कि इस मामले में 15 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाखिल कर दिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  आहट बड़ी आपदा की?: नासिक में फिर कांपी धरती, महाराष्ट्र में एक महीने में 25 से ज्यादा बार लगे भूकंप के झटके
  • Related Posts

    रेट कार्ड वो भी रिश्वत का: लातूर में कुएं से गौशाला बनाने तक के लिए अधिकारी मांग रहे पैसे, सरपंच का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ग्रामसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सरपंच और अन्य लोगों को कथित तौर पर सरकारी योजनाओं का…


    Spread the love

    आहट बड़ी आपदा की?: नासिक में फिर कांपी धरती, महाराष्ट्र में एक महीने में 25 से ज्यादा बार लगे भूकंप के झटके

    Spread the love

    Spread the loveमहाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार को कुछ हिस्सों में भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के…


    Spread the love