हल्द्वानी: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी, जांच में 2 माह की गर्भवती निकली

 

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक पर 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो वह दो माह की गर्भवती निकली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

मुखानी के एचएसओ सुशील जोशी ने बताया कि जांच में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। इस पर किशोरी ने उन्हें बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत कार्य किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उधर पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीएनएस की नई धारा में तीन माह से कम समय का गर्भ होने पर कोर्ट में गर्भपात की अर्जी दी जा सकती है। पुलिस भी डीएनए के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

और पढ़े  देहरादून क्राइम: घर से लापता व्यक्ति का शव खाई में मिला, गले में मिले चाकू के निशान, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…