हल्द्वानी: विवाह समारोह के दौरान छज्जा गिरा, छह लोग घायल

कालाढूंगी के वार्ड नंबर तीन में विवाह समारोह के दौरान पड़ोस के मकान के छज्जे से गिरकर छह लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी के एसटीएच अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब पौने नौ बजे हुई जब वार्ड नंबर तीन में एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। बरात आने से पहले जश्न के दौरान कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े थे। इसी दौरान छज्जा अचानक टूट गया। उस पर खड़े लोग नीचे गिर गए। घायलों में 35 वर्षीय रेशमा, 30 वर्षीय आसमा, 21 वर्षीय सकीना, 36 वर्षीय सबीना, चार वर्षीय लाईबा नूर और आदिल शामिल हैं। सभी घायलों को पहले सीएचसी कालाढूंगी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें निजी वाहनों से एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया।

पूर्व सभासद मोहम्मद दानिश ने आरोप लगाया कि 108 कॉल करने के एक घंटे इंतजार के बाद भी नहीं पहुंची जिसके बाद वह खुद प्राइवेट वाहनों से घायलों को हल्द्वानी ले गए।एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…