हल्द्वानी: पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, तबीयत बिगड़ी, जांच में 2 माह की गर्भवती निकली

 

ल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक पर 16 साल की लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है। चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो वह दो माह की गर्भवती निकली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

 

मुखानी के एचएसओ सुशील जोशी ने बताया कि जांच में किशोरी के गर्भवती होने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। इस पर किशोरी ने उन्हें बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत कार्य किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उधर पीड़िता के परिजनों ने कोर्ट से गर्भपात के लिए अनुमति मांगी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीएनएस की नई धारा में तीन माह से कम समय का गर्भ होने पर कोर्ट में गर्भपात की अर्जी दी जा सकती है। पुलिस भी डीएनए के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    उत्तराखंड: सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, 15 अक्तूबर के बाद CM खुद दौरा कर देखेंगे हाल

    मुख्यमंत्री धामी 15 अक्तूबर के बाद स्वयं सड़क मार्ग से यात्रा कर गड्ढा मुक्त सड़कों की हकीकत देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के कारण सड़कों पर हुए…

    CM धामी ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा: तहसीलों का औचक निरीक्षण करें डीएम, पेयजल की ऑडिट रिपोर्ट 15 दिन में

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए…