अयोध्या: गर्मी आते ही बदल गई रामलला की दिनचर्या, खाने के साथ वस्त्रों में भी हुआ बदलाव, स्नान ठंडे पानी से

Spread the love

र्मी का असर अब रामनगरी में विराजमान रामलला की सेवा-पूजा पर भी दिखाई देने लगा है। राम मंदिर में पांच वर्ष के बालक स्वरूप में विराजमान रामलला की देखभाल एक राजकुमार की तरह की जाती है, ऐसे में बढ़ते तापमान के अनुसार उनके राग-भोग और दिनचर्या में बदलाव किया गया है।

दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंचने के बाद अब रामलला को ठंडक देने वाले पदार्थों का भोग अर्पित किया जा रहा है। पहले जहां खीर, पूड़ी, रबड़ी और पेड़ा जैसे गरिष्ठ व मिष्ठान्न भोग में शामिल थे, वहीं अब दही, ताजे मौसमी फल, जूस और लस्सी को प्राथमिकता दी जा रही है। इसका उद्देश्य रामलला को गर्मी से राहत देना और उनकी सेवा को मौसम के अनुरूप बनाए रखना है। स्नान व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है। अब उन्हें गुनगुने जल के स्थान पर शीतल जल से स्नान कराया जा रहा है।

साथ ही भारी और गरम वस्त्रों की जगह हल्के, गोटेदार सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें आराम मिल सके। पूजा पद्धति में भी बदलाव किया गया है। मंदिर के एक पुजारी के अनुसार पूर्णिमा के बाद से दीपों की बजाय फूलों से आरती की जा रही है, ताकि दीप की आंच से रामलला को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गर्भगृह में कूलर लगा दिए गए हैं, जल्द टॉवर एसी लगाने की तैयारी है, ताकि रामलला को गर्मी न महसूस हो।


Spread the love
और पढ़े  सूर्या हत्याकांड: शव घर पहुंचा, मां बोलीं- एनकाउंटर न होने तक नहीं होने देंगे अंतिम संस्कार, क्षेत्र में तनाव
  • Related Posts

    सूर्या का ‘कातिल’ ढेर: सामने आया हत्या का चौंकाने वाला कारण, 4 इंच तक घुसा था चाकू, खोड़ा कांड की पूरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक को चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी रविवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने शव मेडिकल…


    Spread the love

    UP- नई पंचायतों के गठन के पहले पुराने प्रधानों को मिली जिम्मेदारी, पर नहीं ले सकेंगे ये बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveपंचायत चुनाव के बाद नई ग्राम पंचायतों के गठन तक गांवों में प्रशासनिक कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने पुराने ग्राम प्रधानों को प्रभारी बना…


    Spread the love