अयोध्या: नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई

योध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव उसी के नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय खरगी महमद भारी गांव की है। मृतक की पहचान बब्बन यादव के पुत्र विनय यादव (27) के रूप में हुई है। उसका शव उसी के नवनिर्मित लेंटर पड़े घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।

बताया गया कि मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह अभी अविवाहित था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।

कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…