अयोध्या- बीमारी से परेशान वृद्ध ने खुद का गला रेतकर की आत्महत्या, जांच कर रही पुलिस

 

 

योध्या में बीमारी से परेशान वृद्ध ने शनिवार सुबह चाकू से अपना गला रेत लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बाबा बाजार थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाले जुबेर अहमद के पिता इन्सान अली (60) एक साल से हाथ, पैर और कमर में तेज जलन की समस्या से पीड़ित थे। परिजनों ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही थी।  इससे वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे थे। कई बार घर से चले जाते थे। आत्महत्या की कोशिश भी कर चुके थे।

बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 5 बजे इन्सान अली ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…