देहरादून- सुरों के सरताज ने दून में सजाई सूफियाना शाम, दी लाइव प्रस्तुति

Spread the love

 

 

प्रसिद्ध गायक, गीतकार और कवि सतिंदर सरताज का बहुचर्चित हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26 रविवार को दून पहुंचा। सुरों के सरताज ने एक से बढ़कर एक शानदार गीतों की प्रस्तुति से सूफियाना शाम को सजा दूनवासियों के इस पल को यादगार बना दिया।

 

परेड ग्राउंड में लाइव प्रस्तुति देने से पहले सरताज ने गुरु रामराय को यादकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, इस मौके पर उन्होंने सिखों के गुरुओं को भी याद किया। लाइव शो में सरताज ने अपने लोकप्रिय सूफियाना और लोकगीतों की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने गीतों की शुरुआत अपने बगीचे गीत से की। उनकी अपने ते रंग चढ़ाई… साईं गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति पर लोगों ने तालियां बजाकर आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस गीत ने उन्हें पहचान दिलाई है और कहा कि हर आदमी के अंदर फकीर होता है। वहीं, शरबत हो गई आज सहस्रधारा वे… गीत में उन्होंने मसूरी, कैंपटीफाल का भी जिक्र किया।

उन्होंने दुनिया में चल रहे युद्ध को त्रासदी बताया और मारे जा रहे लोगों के प्रति सहानुभूति भी जताई। साथ ही कुछ पंक्तियों से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी बताया। सरताज ने एक प्यार का नगमा है… गीत गाया तो लोगों ने भी उनका खूब साथ दिया। उनके पंजाबी गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। प्रसिद्ध गीत सबसे मंहगी होंदी है मासूमियत… पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। दिल सकून वाला नहीं कठोर हो गया… गीत ने लोगों को भावुक भी कर दिया।

उनके भावपूर्ण शब्द, गहरी संवेदना और शास्त्रीय संगीत की झलक ने श्रोताओं को एक अलग ही अनुभव कराया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं से लेकर सभी संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

और पढ़े  देहरादून- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए धामी सरकार ने बुलाया विशेष सत्र, 28 अप्रैल को होगा

श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
गायक सतिंदर सरताज अपने कार्यक्रम के लिए शनिवार को ही दून पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने श्री दरबार साहिब में बनी कलाकृतियों को भी देखा।


Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर प्रदर्शन, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love

    उत्तराखंड विधानसभा- महिला आरक्षण के मुद्दे पर गरमाया सदन, बाहर सड़कों पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है।…


    Spread the love