देवप्रयाग- बड़ा हादसा: तोता घाटी में बस के ब्रेक फेल, सवार थे 39 लोग, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल-बाल टल गया। कर्णप्रयाग से हरिद्वार जा रही जीएमओयू की एक बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए सड़क किनारे बने पिलर से टकरा दिया, जिससे बस रुक गई। इस साहसिक निर्णय से बस में सवार सभी 39 यात्रियों की जान बच गई।

 

कर्णप्रयाग के सुंदर गांव निवासी बस चालक जयंती प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद ने बताया कि तोता घाटी की ढलान पर अचानक गाड़ी के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि बस की रफ्तार को कम करने के लिए उन्होंने कई बार सड़क किनारे पड़ी मिट्टी और पत्थरों पर टायर चढ़ाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन ढलान तेज होने के कारण बस नहीं रुकी। सामने मौत को देख उन्होंने साहस दिखाया और बस को सड़क किनारे बने सुरक्षा पिलर्स से भिड़ा दिया। यदि बस पिलर से न टकराती तो वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर सकती थी। तोता घाटी का यह क्षेत्र दुर्घटना के लिहाज से पूर्व में भी अति संवेदनशील रहा है।

बछेलीखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर के कारण बस में सवार पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश भेज दिया गया है। बस में सवार शेष सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अन्य वाहनों के माध्यम से उनको गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…