उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने जीएसएटी जमा न करने पर बिल्डर्स व कन्फेक्शनरी व्यापारी पर छापामारी कर 3.25 करोड़ रुपये राजकोष में जमा कराए। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने जीएसटी से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए हैं, जिनकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में बिल्डर्स फर्म पर 12.50 करोड़ जीएसटी जमा न करने का आकलन किया गया।

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय सिंह ने टीम बनाकर बिल्डर्स व कन्फेक्शनरी व्यापारी पर कार्रवाई की। बिल्डर्स फर्म के कार्यालय से दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि बिल्डर्स ने फ्लैट बिक्री पर जीएसटी का भुगतान निर्माण के लिए की गई खरीद पर उपलब्ध आईटीसी में समायोजन से किया गया था, जबकि फर्म की जीएसटी देयता का भुगतान नकद रूप में कर जमा कर किया जाना था। बिल्डर्स को जीएसटी का भुगतान आईटीसी के माध्यम से मान्य नहीं है।

उपायुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि रेरा, एमडीडीए व अन्य संबंधित विभागों से दस्तावेजों और जीएसटी पोर्टल के डाटा विश्लेषण कर विभाग ने कार्रवाई की है। बिल्डर्स ने जीएसटी भुगतान की गलती को स्वीकार कर मौके पर 2.25 करोड़ जमा कराए। इसके अलावा कन्फेक्शनरी व्यापारी की ओर से गलत तरीके से आईटीसी का लाभ लिया जा रहा है। व्यापारी ने कार्रवाई दौरान एक करोड़ रुपये जमा किए। उन्होंने जीएसटी चोरी के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
और पढ़े  उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नाम पर 5000 की रिश्वत, ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी

    उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार…