दर्दनाक हादसा: 2 कारों की टक्कर के बाद लगी आग, 5 लोगों की मौके पर ही मौत

Spread the love

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार को डीह गांव के पास खड़ी वैगन आर में पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन धू-धूकर जल उठे। हादसे में महिला व किशोरी समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक है। दोनों वाहनों में नौ लोग सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती करवाया गया है।

हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डीह गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सप्रेसवे पर खड़ी एक वैगन आर में पीछे से ब्रेजा ने टक्कर मार दी, जिससे वैगन आर में लग गई और दोनों वाहन जलने लगे। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि एक कार गाजियाबाद की जबकि दूसरी दिल्ली की है। माना जा रहा है कि कार में पति-पत्नी और दो बच्चे थे। यह लोग पानी पीने के लिए कार रोक कर निकले थे तभी दूसरी कार आ टकराई। एसपी ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वैगन आर में मृतक गुलिशता (49) पत्नी जावेद अशरफ वाराणसी मायका घोसी, समरीन (22) पुत्री जावेद अशरफ, इलमा खान (12) इश्मा खान (6) जियान (10) और घायल जीशान पुत्र गफ्फार खानपुर घोसी मऊ सवार थे।


Spread the love
और पढ़े  अच्छे बच्चे नहीं थे भगत सिंह', IAS अधिकारी रिंकू सिंह के बिगड़े बोल, शहीद के अपमान पर लोगों में नाराजगी
  • Related Posts

    एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

    Spread the love

    Spread the loveशहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग…


    Spread the love

    जेन जी के बाद अब जेन अल्फा की आवाज, शिक्षक न होने के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने सोमवार सुबह विद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मूसलाधार बारिश की परवाह किए बिना…


    Spread the love