नैनीताल: पुलिस ने सेगवे स्कूटर से शुरू की गश्त

यातायात व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस ने मॉलरोड पर सेल्फ बैलेंसिंग सेगवे स्कूटर से गश्त शुरू कर दी है।

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार की ओर से उत्तराखंड पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग व तकनीकी सुविधाओं से लैस करने के लिए बीते दो वर्ष पूर्व दो अमेरिकन सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर सेगवे सौंपे थे। इसमें एक स्कूटर मल्लीताल कोतवाली व एक तल्लीताल थाने को मिला था। इसके बाद से नैनीताल में सेगवे स्कूटर से पुलिस ने गश्त करना शुरू कर दिया था। सेगवे स्कूटर से पुलिस के लिए गश्त आसान हो गई थी। कुछ समय के बाद मल्लीताल में सेगवे स्कूटर का संचालन नहीं हो पाया। ऐसे में यह स्कूटर तल्लीताल थाने को दे दिया गया। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तल्लीताल क्षेत्र में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए दोनों सेगवे से पुलिस गश्त कर रही है।

और पढ़े  जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…