हल्द्वानी- अवैध रूप से खोदा जा रहा था बेसमेंट, SDM ने जेसीबी व डंपर सीज कराया

 

 

सडीएम राहुल शाह ने बुधवार देर शाम छड़ालय नायक में औचक निरीक्षण कर वहां अवैध रूप से खोदे जा रहे बेसमेंट के कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद एक जेसीबी मशीन और एक डंपर को सीज कराने के साथ साथ 2.30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अवैध रूप से बेसमेेंट खुदवा रहे भू स्वामी पर प्रशासन ने 1.40 लाख का अर्थदंड लगाया है।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को छड़ायल नायक में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बेसमेंट खोदने की शिकायत मिली थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां एक जेसीबी मशीन और एक डंपर अवैध खदान में लिप्त मिला। उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। जेसीबी मशीन पर दो लाख रुपये और डंपर पर तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अवैध रूप से खनन के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  गौरीकुंड-केदारनाथ: चीरबासा पैदल मार्ग बहाल, 2 हजार तीर्थयात्री धाम रवाना, संवेदनशील स्थानों पर कर्मचारी तैनात
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, बताया भारतीयता की पहचान

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हिंदी को सांस्कृतिक भावनाओं और भारतीयता की पहचान बताया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि हिंदी केवल…