8 साल के बच्चे का कत्ल कर निकाली आंख..बक्से में लाश के साथ मिले चिप्स और नमकीन, सिर के नीचे था तकिया

Spread the love

 

 

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिला, जिसकी बांयी आंख निकाली गई थी। बक्से में पॉपकार्न और नमकीन के भरे हुए पाउच थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम व एसपी सिटी पहुंच गए। बच्चे की कहीं और हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आ रही है। पहचान के लिए शव रखा गया है, बाद में ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के अनुसार विलयधाम के पास हाईवे से जा रहे लोगों ने सुबह के वक्त नदी किनारे बक्सा रखा देखा तो कौतूहलवश कुछ लोग पुल के किनारे से नीचे उतर आए। लोगों ने बक्सा देखा तो करीब आठ साल के बच्चे का शव देखकर वह हैरान रह गए।

eight-year-old boy murder and his eyes were gouged out box was filled with popcorn and snacks In Bareilly

 

सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो एसपी सिटी मानुष पारीक भी यहां आ गए। फॉरेंसिक टीम ने शव मिलने की जगह से साक्ष्य जुटाए। हालांकि यहां से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय ग्रामीणों को भी पुलिस ने बुला लिया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

eight-year-old boy murder and his eyes were gouged out box was filled with popcorn and snacks In Bareilly

 

तंत्र मंत्र के फेर में हत्या की आशंका, बड़ी सफाई से निकाली आंख
बरेली के इज्जतनगर इलाके में नदी किनारे बक्से में मिले बच्चे के शव के मामले में पुलिस इसे तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या से जोड़कर देख रही है।बेहद सफाई से बांयी आंख निकालने और बच्चे का शव रखने का तरीका इसकी हकीकत कर रहा है कि हत्या के पीछे कोई मनोविकृत्त शख्स हो सकता है।

और पढ़े  स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के 'लड्डुओं' पर डाका: ग्रामप्रधान के करीबियों पर बंदरबांट का आरोप

 

एसपी सिटी के साथ पहुंची पुलिस ने देखा तो पाया कि बक्से में करीब आठ साल के बच्चे का शव रखा था। बक्से में बच्चे को कंबल में लपेटकर रखा गया और सिर के नीचे छोटा तकिया भी लगा था। बक्से में बच्चों के खाने वाले विभिन्न ब्रांड के चिप्स, सोया व नमकीन के पैकेट भी भरे थे।

 

गले पर था खरोंच का मामूली निशान
बच्चे के गले पर खरोंच का मामूली निशान था, लेकिन हत्या करने लायक कोई चोट नहीं थी। हालांकि बांयी आंख को बेहद सफाई से निकाली गई थी। खतना के लिहाज से देखा तो पाया कि बच्चा मुस्लिम परिवार का रहा होगा। 

ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तकिया, कंबल व बच्चे की खाने पीने की चीजों का ख्याल रखने वाले ने उसकी हत्या क्यों और किस तरह की होगी।

eight-year-old boy murder and his eyes were gouged out box was filled with popcorn and snacks In Bareilly

अफसरों ने तकिया से गला दबाकर दम घोंटने से हत्या की आशंका जताई जो पोस्टमाॅर्टम से ही पुष्ट हो सकेगी। एसपी सिटी ने हाईवे के सभी सीसी कैमरों की पड़ताल का निर्देश पुलिस को दिया है ताकि पुल से बक्सा फेंकने वाले वाहन की ही पहचान की जा सके।

 

 

बच्चे की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से हत्या का तरीका पता लगेगा। वैसे ज्यादा आशंका है कि तकिया से उसका गला दबाया गया हो। उसकी एक आंख भी निकाली गई है। इससे तंत्र मंत्र में हत्या की दिशा पर भी जांच की जा रही है। – मानुष पारीक, एसपी सिटी

और पढ़े  ताज में जलाभिषेक होगा कि नहीं? अदालत में सुनवाई फिर टली, अगली तारीख 2 सितंबर

Spread the love
  • Related Posts

    Closed: भारी बारिश के चलते यूपी में स्कूल बंद, यहां जारी हुआ आदेश, पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए बहराइच और रायबरेली जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश कक्षा 01…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह…


    Spread the love