Accident: बिजली के पोल से टकराई बाइक, भंडारा खाकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

 

 

उरई में भंडारा खाकर वापस लौटते समय तीन दोस्तों की बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन मौत से गांव में मातम पसर गया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गधेला गांव में हर वर्ष की तरह 11 कुंडी यज्ञ भागवत व आयोजन हुआ था। मंगलवार को आसपास के गांव का निमंत्रण था, जिसमें हथना बुजुर्ग निवासी तीन दोस्त अंशुमान परिहार (17), अंकित साकवार (14), कृष्ण कुमार (14) बाइक में सवार होकर मंगलवार की रात नौ बजे के लगभग ग्राम गधेला में भंडारा खाने गए थे।

 

सड़क किनारे लगे खंभे से टकराई बाइक
लौटते समय कच्चा रास्ता होने के कारण स्पीड में होने के कारण जगह-जगह खंदक होने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कृष्ण कुमार और अंशुमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

तीन युवकों की मौत से गांव में मातम
हालत खराब होने पर उसे पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।ब ताया जा रहा है कि सिर के बल तीनों टकराए थे, हेलमेट न लगाए होने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही गांव में तीन युवकों की मौत से मातम छा गया है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…