प्रति माह 7 हजार रुपये, पक्की नौकरी..बीमा सखी योजना शुरू, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं जल्दी करें आवेदन

 

उत्तरप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बीमा सखी की नियुक्ति की एक अनूठी पहल शुरू की गई है। योजना के तहत सभी 690 ग्राम पंचायतों में एक-एक बीमा सखी को नियुक्त किया जाएगा, जिससे ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार मिल सकेगा। शुरुआती चरण में 100 से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है।

उपायुक्त स्वतः रोजगार राजन राय ने बताया कि योजना ग्रामीण महिलाओं को स्थाई आय प्रदान करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। सरकार का लक्ष्य है कि बीमा सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बीमा के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाए। पंजीकृत बीमा सखियों को पहले आईआरडीए की परीक्षा पास करनी होगी। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद चयनित बीमा सखियों को बीमा कंपनी की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोडक्ट की व्यापक ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें 7 हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन मानदेय के रूप में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें प्रत्येक सफल बीमा पर आकर्षक कमीशन भी मिलेगा, जिससे उनकी आय में निरंतर वृद्धि होगी।

 

उपायुक्त स्वतः रोजगार राजन राय ने बताया कि पहले बैच में 9 बीमा सखियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीमा सखियों का चयन होने के बाद उन्हें सभी प्रकार के बीमा कंपनी की ओर से ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे ग्रामीणों की जरूरत के हिसाब से सही पॉलिसी बेच सकें। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था और वित्तीय समावेशन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। हम सुनिश्चित करेंगे कि चयनित महिलाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिले।

अछनेरा की नीलम बनीं पहली बीमा सखी
इस योजना की पहली सफलता आगरा के अछनेरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरौली की नीलम शर्मा ने हासिल की है। बीमा सखी नीलम ने न केवल आईआरडीए की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की, बल्कि बीमा कंपनी द्वारा प्रोडक्ट ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद अपना पहला बीमा भी कर लिया है। उन्होंने 2 लाख रुपए बीमा धन राशि का बीमा किया है। यह उपलब्धि अन्य पंजीकृत महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।
और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…