स्मृति मंधाना के साथ शादी पोस्टपोन होने के बाद संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे पलाश मुछाल

 

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ 23 नवंबर, 2025 को उनकी शादी होने वाली थी, मगर स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते शादी पोस्टपोन हो गई है। इस बीच पलाश हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे हैं।

 

क्या प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे पलाश?
स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मेहंदी और हल्दी की रस्में हो चुकी थीं। मगर, शादी से चंद घंटे पहले अचानक स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और शादी पोस्टपोन हो गई। इसके बाद पलाश मुछाल की भी तबीयत बिगड़ गई, वे भी अस्पताल में भर्ती रहे। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। पलाश मुछाल की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वे प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बैठे दिख रहे हैं।

 

मास्क लगाकर बैठे दिखे पलाश
यह तस्वीर प्रेमानंद महाराज के 02 दिसंबर के सत्संग की है। वायरल फोटो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह शख्स पलाश मुछाल हैं। वे चेहरे पर मास्क लगाए सत्संग में बैठे हैं। बता दें कि शादी टूटने और स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के बीच पलाश मुछाल की एक महिला के साथ प्राइवेट चैट के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुइ। इसके बाद पलाश पर ‘चीटिंग’ के आरोप लगे। हालांकि, इस तरह की खबरों पर पलाश और स्मृति ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

और पढ़े  UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

 

क्या जल्द होगी पलाश-स्मृति की शादी?
पलाश और स्मृति की शादी पोस्टपोन होने के बाद कल मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 07 दिसंबर को दोनों शादी करने वाले हैं।

  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…