सवा लाख का इनामी बावरिया गैंग का सरगना मिथुन ढेर, पंजाब से तमिलनाडु तक फैला था नेटवर्क, पिस्टल बरामद

शामली जनपद के वेदखेड़ी-मंसूरा मार्ग पर सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का कुख्यात सरगना मिथुन मारा गया। उस पर कुल 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसका साथी राहुल पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Shamli Encounter: rs1.25 Lakh Rewarded Bawariya Gang Leader Mithun Killed, One Absconding

पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो अधिकारी बाल-बाल बचे
मुठभेड़ के दौरान एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हो गए। झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की जैकेट में गोली लगी लेकिन वह सुरक्षित बच गए। घायल हरविंदर को ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

 

कार्बाइन और मेड-इन-इटली पिस्टल बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन और मेड इन इटली पिस्टल बरामद की है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की तैयारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी की और मुठभेड़ शुरू हुई।

Shamli Encounter: rs1.25 Lakh Rewarded Bawariya Gang Leader Mithun Killed, One Absconding

20 से अधिक मुकदमे, कई जिलों का मोस्ट वांटेड 
मिथुन पर अकेले शामली में 1 लाख और बागपत में 25 हजार रुपये का इनाम था। वह कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में महिला से लूट की वारदात में भी शामिल था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और अन्य संगीन मामलों के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

पंजाब से तमिलनाडु तक फैला क्राइम नेटवर्क 
जांच में खुलासा हुआ है कि मिथुन वारदातों के बाद पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर सहित कई राज्यों में छिपता रहा। वह शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जैसे जिलों में लगातार घटनाओं को अंजाम देता था। एसपी के अनुसार, इसके गिरोह ने तमिलनाडु में भी कई लूट की वारदातें की थीं।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…