भीषण हादसा: कंटेनर ने बाइक व पिकअप को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत, वन-वे हाईवे बना मौत का कारण

शेरकोट में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे पर मुबारकपुर कुंडे के पास हुए भयावह सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। सुबह लगभग 6 बजे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप वाहन को रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

मृतकों की पहचान, दो लखीमपुर खीरी के युवक

मृतकों में रंजीत पुत्र रामशंकर और लाला पुत्र भैया लाल, दोनों निवासी बिछवी गांव, लखीमपुर खीरी, बाइक पर सवार थे। जबकि तीसरा मृतक फिरोज पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी नई बस्ती जसपुर (उत्तराखंड), पिकअप वाहन चला रहा था।

 

30 मीटर तक घसीटता ले गया कंटेनर

टक्कर का प्रभाव इतना भीषण था कि कंटेनर बाइक और पिकअप को करीब 30 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हाईवे की रेलिंग टूटकर बिखर गई, पिकअप पलट गई और बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार बताया गया है।

 

पुलिस जांच में जुटी, SP पूर्वी मौके पर

सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी धामपुर एके श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच के निर्देश दिए। पुलिस कंटेनर चालक की तलाश कर रही है।

 

वन-वे हाईवे पर हादसे बढ़े, स्थानीयों में आक्रोश

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे के वन-वे होने के बाद से क्षेत्र में आमने-सामने की दुर्घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक महीने में इसी कारण हुए हादसों में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश और चिंता है।

और पढ़े  अयोध्या- आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि के साथ मौजूद महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व अन्य
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…