मतदाताओं के सामने एसआईआर को लेकर समस्याएं बनी हुई हैं। किसी का सवाल है कि अपना घर बनवा लिया और अब नए पते पर वोटर कार्ड बनवाना है तो किसी ने पूछा कि बीएलओ ने 2003 की सूची में नाम नहीं होने पर फॉर्म नहीं देने की शिकायत की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने मतदाताओं के सवालों के जवाब दिए।
सवाल:-महोली रोड के बलदेव पुरी एक्सटेंशन निवासी सुधीर कृष्ण नरूला का कहना कि वह यहां पर किराये के मकान में रहते हैं, लेकिन अब ट्रांसपोर्ट नगर में नया मकान ले लिया है। मेरा व परिवार का अभी तक गणना प्रपत्र नहीं भरा गया है। यहां के बीएलओ भी कुछ नहीं बता रहे हैं। अब मुझे क्या करना चाहिए?
जवाब:-अगर ऐसा है तो इनका मूल निवासी पर गणना प्रपत्र पहुंचा होगा। 2003 में जिस स्थान पर इनके पूर्वजों ने मतदान किया होगा, वहां बूथ पर जाकर बीएलओ से संपर्क करके समस्या समाधान होगी।








