देहरादून: अच्छी खबर..काॅर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी की अनुमति मिली, इतना रहेगा शुल्क

काॅर्बेट टाइगर रिजर्व और राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथी से सफारी की अनुमति मिल गई है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व में बिजरानी और ढिकाला और राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला जोन में हाथी सफारी होगी।

प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव रंजन मिश्रा के जारी आदेश में कहा गया है कि ढिकाला और बिजरानी जोन में दो जोन होंगे। इसी तरह चीला भी जोन होगा। इन जगह पर सुबह-शाम हाथी सफारी होगी। इस सफारी के लिए भारतीय और विदेशी व्यक्ति का शुल्क क्रमश: एक और तीन हजार तय किया गया है।

यह सफारी 15 नवंबर से 15 जून तक राजकीय हाथियों (आशा, अलबेली, रानी, रंगीली और राधा) के माध्यम से संचालित की जाएगी। इसकी अधिकतम समय सीमा दो घंटे की होगी और यह जिप्सी सफारी के समय ही संचालित की जाएगी।

स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की बैठक में मिली थी अनुमति
स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड की इसी वर्ष जून में हुई बैठक में हाथी सफारी की अनुमति प्रदान की गई थी। हाथी सफारी के पीछे वर्तमान और भावी पीढ़ी को वनों और वन्यजीवों से साक्षात्कार का अनुभव देना बताया गया है।
और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…