उत्तराखंड : मुख्यमंत्री रावत केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात, परियोजना को मिले कैबिनेट कमेटी की अनुमति

तीरथ सिंह रावत ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखंड की विकासात्मक योजनाओं चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर लखवाड़ परियोजना को कैबिनेट कमेटी से अनुमति देने का आग्रह किया। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य में 6 लाख 60 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य में आठ प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 45 प्रतिशत हो गए हैं। राज्य में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 96 प्रतिशत स्कूलों में पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसे जल्द ही शत प्रतिशत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों 91 प्रतिशत आंगनबाड़ी में नल के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत भवनों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पाइप के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से लखवाड़ परियोजना के लिए कैबिनेट कमेटी की अनुमति देने का आग्रह। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

और पढ़े  खटीमा: सीएम धामी ने मेलाघाट रोड में ली चाय की चुस्कियां, कहा- लोकल फॉर वोकल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…