उत्तराखंड : रुद्रपुर  होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली- नेपाल की छह लड़कियों समेत 13 लोग गिरफ्तार

रुद्रपुर शहर के एक होटल में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आपत्तिजनक सामग्री के साथ पुलिस ने नेपाल और दिल्ली की छह युवतियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है। हैरानी की बात है कि कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर होटल को खोला गया था। 

शनिवार देर शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आदर्श कॉलोनी के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद सीओ सिटी अमित कुमार और कोतवाल विजेंद्र शाह ने पुलिस टीम गठित कर होटल में छापा मारा।

छापा पड़ते ही होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मौके से छह युवतियों समेत 13 लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी को कोतवाली लाकर देर रात तक पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। होटल संचालक के खिलाफ भी कोविड कर्फ्यू उल्लंघन का केस दर्ज किया जाएगा। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों में एक नेपाल और अन्य दिल्ली समेत बाहरी राज्यों की रहने वाली हैं, जबकि सभी युवक स्थानीय हैं।

इससे पहले फरवरी माह में हरिद्वार के होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने होटल को सील करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवमूर्ति के पास स्थित एक होटल में देह व्यापार की सूचना पुलिस को मिली थी।

सूचना मिलते ही नगर कोतवाल अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ होटल में पहुंचे और यहां पर कमरा नंबर 204 और 205 में छापामारी की थी। दोनों कमरों से दो पुरुष, दो कॉलगर्ल के साथ पुलिस को मिले थे। कॉलगर्ल ने पूछताछ के दौरान बताया कि होटल का मैनेजर संदीप बलूनी उन्हें फोन कर बुलाता था। इसके साथ ही जो रुपया एकत्र होता था। उसमें से आधा होटल मालिक को दिया जाता था।

और पढ़े  नैनीताल- वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल, यातायात व्यवस्था चरमराई

जबकि बचे हिस्से को दो जगह बांटा जाता था। जिसके बाद एक हिस्सा मैनेजर संदीप बलूनी उन्हें देता था और एक हिस्सा खुद रख लेता था। पकड़े गए दो आरोपी उपेंद्र कुमार और सौरभ चौधरी बिजनौर के रहने वाले थे।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…