सौतेले बाप की हैवानियत अंग्रेजी किताब ना पढ़ने पर 6 साल की बेटी का शरीर पेन से गोदा 

उत्तराखंड / जिला उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में सौतेले पिता ने मानवता की सारी हदें पार कर दीं। छह साल की बेटी के अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ने पर निर्दयी पिता उसकी पीठ पर पेन घोंपकर उसे जख्मी करता रहा। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गूलरभोज निवासी महिला का विवाह कुछ साल पहले रुद्रपुर निवासी एक युवक से हुआ था। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हुई। इसी बीच दंपती के रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच तीन साल पहले तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला ने शहर के ही एक अन्य युवक से शादी कर ली। शादी के बाद महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया। 

दोनों के बीच कुछ समय तक सबकुछ ठीक चला। इसके बाद पति महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक छह साल की अपनी सौतेली बेटी के लिए कुछ दिन पहले अंग्रेजी सीखने की एक किताब खरीदकर लाया था। किताब दिलाने के बाद वह रोजाना अंग्रेजी पढ़ने को कहता था। अंग्रेजी नहीं पढ़ पाने पर वह उसकी पीठ पर पेन घोंपकर प्रताड़ित करता था। बेटी के चीखने पर भी उसका दिल नहीं पसीजता था। पत्नी के विरोध करने पर वह उसे भी प्रताड़ित कर मारपीट करने लगा। तीन दिन पहले महिला दोनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। रविवार को मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

सोशल मीडिया से हुआ मामले का खुलासा
दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फोटो के साथ वायरल हो रही थी। इसमें बताया गया था कि एक युवक ने अपनी बच्ची की पीठ को पेन से गोदा है। पोस्ट को एक युवा व्यापारी ने देखा तो उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार को उन्होंने आरोपी को पकड़ने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

और पढ़े  देहरादून- न्याय यात्रा: नारों के बीच कांग्रेस की गुटबाजी, नेताओं के सामने भिड़े समर्थक, प्रीतम ने संभाला मामला

आरोपी का नशा उतरने का इंतजार करती रही पुलिस
रविवार को शहर के सामाजिक लोगों ने आरोपी को ढूंढकर पुलिस के हवाले किया तो वह नशे में धुत था। सुबह 11 बजे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी में लाने के बाद शाम छह बजे तक उसका नशा कम नहीं हुआ था। एएसपी ममता बोहरा, एएसपी क्राइम मिथिलेश सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार ने चौकी में पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। चौकी से शाम को उसे कोतवाली में शिफ्ट कर दिया गया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान है। नशा अधिक होने पर वह कुछ बता नहीं रहा था।

  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…