अयोध्या : जमीनी विवाद में दबंगों ने परिवार पर जमकर बरपाया कहर..

अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र के जनौरा
मोहल्ले में जमीनी विवाद में दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर बरपाया। मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने की नीयति घर में घुसे लोगों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। पीड़ित परिवार ने दबंगों पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने का लगा आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित दंपति ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों की ओर से तहरीर प्राप्त कर उल्टे फिर उन्हीं पर कार्यवाही कर रही है। पीड़ित दंपति के 8 वर्ष की बेटे को भी अभियुक्त बना दिया गया है। मामले में न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को पीडित अजय माैर्या अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले से एसएसपी को अवगत कराया है। पीड़ित अजय मौर्य ने कहा कि एसएसपी ने उनकी पीड़ा सुनी और उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…