बुंदेलखंड की शान रहे हैं कवि मैथलीशरण गुप्त .

Spread the love

बुंदेलखंड की पहचान कवि डॉ. मैथलीशरण गुप्त की जयंती पर स्टेशन रोड पर सिंह हेल्थ केयर नर्सिंग होम पर वैक्सीनेशन सेंटर का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने उनके चित्र पर माला पहनाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हर किसी को वैक्सीन लगवाई चाहिए।
सिंह हेल्थ केयर पर कवि डॉ. मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि कवि पूरे बुंदेलखंड की शान हैं इसलिए उनके बारे में हर किसी को जानना चाहिए और प्रचार प्रसार भी करना चाहिए जिससे बुंदेलखंड की ख्याति बढ़ सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग मन में धारणा रख रहे हैं कि वैक्सीन लगवाने से नुकसान होता है तो वह गलत है। सरकार हर जगह वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था कर रही है और लोगों को आगे आकर वैक्सीन लगवानी चाहिए जिससे की आने वाले समय में कोरोना जैसी महामारी पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि वैक्सीन एकदम सुरक्षित है और आने वाले समय पर कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए काम करेगी। शिविर में भारत विकास परिषद की ओर से सहयोग रहा। जिसमें अजय इटोरिया ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के लिए जो शिविर आयोजित किया गया उसमें लोग अपना सीधे आकर पंजीकरण कराएं और वैक्सीन लगवाएं उन्हें कहीं पर जाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान प्रलुव्य निरंजन, डॉ. सीपी गुप्ता, युद्धवीर कंथरिया, हरमोहन पुरवार, विपिन सभासद, अर्चना गुप्ता, डॉ. कैलाश सहित कई लोग मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क के सदस्यों को आतंकी घोषित किया जाए, UP पुलिस ने गृहमंत्रालय से की सिफारिश
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    चुनाव से पहले सपा का एलान: सरकार बनने पर महिलाओं के लिए शुरू होगी स्त्री सम्मान समृद्धि, सालाना मिलेंगे 40,000

    Spread the love

    Spread the love उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को रिझाने के लिए बड़ा एलान किया है। यूपी में सपा की सरकार बनने पर ‘स्त्री सम्मान समृद्धि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *