UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई।

दरअसल, आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है।
ईडी की टीम आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की। एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेनदेन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत जेल भेजने का आदेश दिया।
वहीं, दूसरी तरफ आजम खां की कोर्ट में पेशी की सूचना पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।
और पढ़े  आजम खां की रिहाई की उलटी गिनती शुरू?: जेल से बाहर आने की राह में एक और कदम, इन 5 मामलों में...
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    आजम खां फिर गिरफ्तार: पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा, रिहाई से ED की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन

    अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के…