अयोध्या : इस बार रामलीला में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी आएंगे विभिन्न भूमिकाओं में ।

*सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी आएंगे विभिन्न भूमिकाओं मै नजर भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किसान परशुराम की भूमिका मै नजर राम लक्ष्मण अयोध्या के होगे और हमारी अयोध्या की रामलीला लक्ष्मण किले पर होगी* ,आज अयोध्या की रामलीला के कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी )जी ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अयोध्या की रामलीला लक्ष्मण किला सरयू तट के किनारे होगी और इस बार अयोध्या की रामलीला में राम और लक्ष्मण अयोध्या से होंगे ,व्यास अयोध्या से होंगे और तबला वादक भी अयोध्या से होंगे इस मौके पर परम पूज्य आचार्य स्वामी श्री मैथिली रमण शरण जी महाराज श्री लक्ष्मण किला धीस से आशीर्वाद लिया । और इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे। और उन्होंने यहां कहा कि इस बार भी रामलीला साधु संतों के आशीर्वाद से होगी और दुनिया भर में श्री राम के भक्त अपने घरों में बैठकर यह रामलीला देखेंगे।अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश जी ने कहा कि अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मालिक (बॉबी)ने जो पिछले वर्ष रामलीला करी थी इस वर्ष उससे भी अच्छी रामलीला होगी । इस मौके पर भरत की भूमिका निभा रहे कैप्टन राज माथुर ने बोला कि अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है मुझे बड़ी खुशी होती है कि मैं इस रामलीला में मुख्य किरदार निभाता हूं।इस बार भी रामलीला घर बैठकर ही देखने को मिलेगा ऑडियंस अलाउड नही है । यह रामलीला 6अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक शाम को 7 बजे से 10 बजे तक लाइव दिखाई जाएगी ।यह रामलीला उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं संस्कृत मंत्रालय के मंत्री माननीय श्री नीलकंठ तिवारी जी और मेरी मां फाउंडेशन संस्था द्वारा की जा रही है। सांसद व भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।रामलीला में मुख्य भूमिका निभा रहे शहबाज खान रावण के किरदार में नजर आएंगे ।बिंदु दारा सिंह हनुमान जी के किरदार में नजर आएंगे ।असरानी जी नारद मुनि के किरदार में नजर आएंगे ।रजा मुराद कुंभकरण के किरदार में नजर आएंगे। शक्ति कपूर अहिरावण के किरदार में नजर आएंगे। सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन परशुराम के किरदार मै नजर आएंगे। शीबा खान मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। अमिता नांगिया कैकयी के किरदार में नजर आएंगी और कैप्टन राज माथुर भरत के किरदार में नजर आएंगे। राकेश बेदी बाली के किरदार में नजर आएंगे ।अवतार गिल विभीषण के किरदार में नजर आएंगे।

और पढ़े  UP: प्रदेश में सरकारी नौकरी सत्यापन के बदले गए नियम, इन आरोपों में लिप्त पाए जाने पर चली जाएगी जॉब
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…