लालकुआं : मतगणना अभिकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण।

Spread the love

विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मतगणना अभिकर्ताओं को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना अभिकर्ताओं से अपील की गई कि वह निर्धारित समय पर मतगणना स्थल हल्द्वानी एमबी कॉलेज में पहुंचे। मतगणना के दौरान अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के बूंथ प्रभारी वीरेंद्र सिंह जग्गी ने मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता 7:00 बजे तक मतगणना स्थल एमबीपीजी कॉलेज में पहुंचे। अपने साथ कोविड सर्टिफिकेट लाना जरूरी होगा। उन्होंने बताया कि पहले पोस्टल बैलट की काउंटिंग होगी। इसमें अत्यंत सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। इसके बाद अभिकर्ताओं के सामने ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। पहली बार वीवी पैड मशीनों की काउंटिंग भी होगी। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा और जगदीश रावत ने भी कार्यकर्ताओं से सतर्कता बरतने की अपील की। प्रशिक्षण में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैकवाल, प्रमोद कलोनी, उमेश कबडवाल, हरेंद्र क्वीरा आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- हो जाएं सावधान: अज्ञात नंबर से आई फाइल पर किया क्लिक, मोबाइल हुआ हैक, फिर खाते से उड़े 71000 रुपये
  • Related Posts

    उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ के दर्शन, भगवान बदरीविशाल का लिया आशीवार्द, 5 करोड़ किए दान

    Spread the love

    Spread the loveउद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मंदिर समिति के लोगों से मुलाकात…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर के चढ़ावे में गबन की जांच के लिए पीएमओ से पहुंचे अफसर, आज पहुंचेगी एसआईटी

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर के चढ़ावे में गबन के मामले के तूल पकड़ने के बाद केंद्र भी सक्रिय हो गया है। रविवार को पीएमओ की तरफ से एक बड़े अफसर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *