सारथी फाउंडेशन समिति ने दी विश्व महिला दिवस की हार्दिक बधाई।

आज़ *सारथी फाउंडेशन समिति* की महिला वर्ग की *दीप्ति चुफाल* की अध्यक्षता में और *सुमित्रा प्रसाद* की गरिमामय उपस्थिति में विश्व महिला दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से मनाया गया।

आज के कार्यक्रम में बोलते हुए सुमित्रा प्रसाद ने सर्वप्रथम सभी महिलाओं को विश्व महिला दिवस की बधाई देते हुए समाज में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने को कहा। आगे कहा कि आज महिलाएं समाज के हर एक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभा रही है और साथ ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने को कहा।
आज के कार्यक्रम में 5 ऐसी महिलाओं को जो किसी तरीके से अपनी आजीविका चला रही है उन्हें सम्मानित किया गया।तथा सभी महिलाओं को फूल माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कार्यक्रमों मैं अनेक वक्ताओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के समापन भाषण में दीप्ति चुफाल ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
आज के कार्यक्रम में सारथी परिवार से डॉ सुषमा सिंह,प्रेमलता पाठक,विनीता वर्मा, चांदनी टिक्कू,कंचन कश्यप,पूजा पंत,भावना जोशी,वर्षा टंडन,रमा बिष्ट, किरन धरमशुतु, रामा तिवारी,प्रतिभा जोशी,गीता जोशी,आशा शुक्ला,पूनम जोशी,कामायनी मिश्र,ज्योति जोशी आदि सहित दर्जनों महिलाओं ने सहभागिता की ।

और पढ़े  हल्द्वानी में दवा दुकान पर छापा: अंदर मिला एक्सपायरी जूस, बाहर पड़ा बायोमेडिकल वेस्ट, 10 हजार का चालान
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…