रुड़की- चीनी और सरसों के बाद अब प्याज के दाम में आया भारी उछाल, दोगुना हुआ महंगा

चीनी व सरसों के दाम के बाद प्याज के दाम में भारी उछाल आ गया है। प्याज के दाम पहले से अब प्रति किलो दोगुना हो गए हैं। खाद्य पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को महंगाई की और मार झेलनी पड़ेगी। अब लोगों को डर सता रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य खाद्य पदार्थों के दाम और बढ़ सकते हैं। जिससे गरीब तबके के लोगों को गुजर-बसर करनी मुश्किल हो जाएगी।

 

आबिद, राधेलाल, देशराज, महेंद्र आदि लोगों का कहना है कि दो दिन पहले प्याज पच्चीस रुपये किलो बिक रही थी। रविवार से प्याज पचास रुपये प्रति किलो हो गई है। इससे रसोई के स्वाद पर फर्क पड़ेगा। प्रतिदिन किसी न किसी खाद्य पदार्थ के दाम में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने सरकार से महंगाई पर रोक लगाने की मांग की है।

और पढ़े  ऋषिकेश: जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने सकुशल किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…