Uttarakhand- कांग्रेस नेता हरक सिंह बोले-चुनाव लड़ने व विधायक बनने की मोहमाया नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने और विधायक बनने की उन्हें कोई मोहमाया नहीं है। उनकी एक ही इच्छा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।

हरक सिंह रावत ने सोशल मीडिया जारी बयान में कहा, जो दावेदार चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है, उसे टिकट का मौका नहीं मिलेगा। यदि हरक सिंह भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है तो पार्टी को मुझे भी टिकट नहीं देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ना व विधायक बनाना मेरा मकसद नहीं है, सिर्फ एक ही मोहमाया है कि कांग्रेस की सरकार बने।

हरक ने कहा, सहसपुर सीट पर पार्टी को लगेगा कि हरक सिंह के अलावा भी कोई अन्य व्यक्ति जीतने की क्षमता रखता है तो उसे टिकट मिले। आगामी चुनाव के लिए हर विधानसभा में पांच से 10 दावेदार हैं। वर्तमान में हमारे 20 विधायक हैं। 50 सीटों पर कांग्रेस नहीं है।

 

 

और पढ़े  देहरादून: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर दून में एक और FIR दर्ज, नाबालिग पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 14 साल पहले हाईवे जाम करने का मामला, 2 विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट

    राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के 14 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने दो विधायकों समेत 24 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी…

    उत्तराखंड: कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र

    कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद…